आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कुराना में अनुशासनोदय समाज कल्याण समिति का अर्धवार्षिक मिलन समारोह हुआ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। आदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कुराना में अर्धवार्षिक मिलन समारोह हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए। शिक्षा, धर्म, समाज सेवा, आर्ट आदि विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त बच्चियों का सम्मान किया गया और उन्हें समस्त उपस्थित सदस्यों को याशी जैन द्वारा जीवन में सफलता के सूत्र प्रदान किए गए।पर्वतारोहण के अनुभव भी साझा किए।

अनुशासनोदय समिति समाज के ऐसे वर्ग के सदस्यों को चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सहायता प्रदान करती है। जिस वर्ग की पहुंच बहुत से संसाधनों तक सुलभ नहीं हो पाती है और वह समाज में इस दौड़ में पीछे रह जाते हैं। अनुशासनोदय समिति का प्रयास ऐसे वर्ग को सहारा देकर जीवन में आगे बढ़ने में सहयोग प्रदान करना है। इसी तारतम्य में निराश्रितों को पेंशन, राशन प्रदान करने एवं समाज के बच्चे बच्चियों में संस्कार स्थापित करने के लिए पाठशाला का संचालन भी किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को कोचिंग प्रदान करना जो विद्यार्थी अपने लिए समुचित दिशा का चुनाव नहीं कर पाते उनके लिए करियर मार्गदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। संस्था द्वारा गत तीन वर्ष में लगभग 450 से अधिक लोगों की मदद की जा चुकी है।
अधिवेशन के आयोजन में अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम का सहयोग प्राप्त हुआ। जैन बैंकर्स फोरम समाज के लोगों को बैंकिंग क्षेत्र में मदद पहुंचाने का कार्य करता है। बैंकर्स फोरम के समिति के मुख्य राजेंद्र जैन ने बताया कि आज के टेक्नोलाजी पोषित युग में साइबर क्राइम से बचने के लिए बैंकर्स फोरम में एक अलग शाखा स्थापित की गई है जो की समाज के लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ जैन,सचिव विशाल जैन क्रिकेटर कोषाध्यक्ष नीतू , डा सोनल, अलका जैन, मीनाक्षी जैन, राजेश जी इंद्रपुरी, संजय जैन आबकारी अधिकारी आदि सैकड़ों समाजजन उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

error: Content is protected !!