प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” बनाने पर दी बधाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह के अंतर्गत आयोजित ताल दरबार कार्यक्रम में एक साथ 1,282 तबला वादकों की प्रस्तुति कर “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में अपना नाम दर्ज कराने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा है कि यह अद्भुत, अविस्मरणीय, अद्वितीय है। इस नए विश्व रिकार्ड की उपलब्धि हासिल करने पर कलाकारों के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की गरिमामयी उपस्थिति रही। मैं संगीत की दुनिया के इन सभी कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ, जिन्होंने भारतीय संगीत को इस आयाम तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया है।

संगीत सम्राट तानसेन की नगरी ग्वालियर में अपराजेय भारतीयता के विश्वगान राष्ट्रगीत वंदे मातरम की धुन पर “ताल दरबार” ने मध्यप्रदेश के संगीत को एक वैश्विक पहचान दिलाई। यूनेस्को द्वारा चयनित संगीत नगरी में राष्ट्रीयता का उद्घोष करते हुए 1300 से अधिक संगीत साधकों ने प्रदेश की ऐतिहासिकता, सांस्कृतिकता और संगीत की त्रिवेणी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्था का प्रमाण पत्र ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस उपलब्धि को यादगार बनाने और सभी संगीत साधकों के सम्मान में पूरे प्रदेश में तबला दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर उपस्थित रहे।

Views Today: 2

Total Views: 160

Leave a Reply

error: Content is protected !!