मंत्रिमंडल गठन की कवायद के बीच मोहन यादव ने की PM मोदी से मुलाकात

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में जारी मत्रिमंडल गठन की कवायद के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्‍ली में मुलाकात की। बता दे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है। सीएम यादव के साथ उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।]

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में मंत्रियों के नाम को लेकर अंतिम फैसला होना है। ऐसे में पीएम मोदी के साथ मोहन यादव की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। वहीं यादव ने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया से भी मुलाकात की थी।

सांसदों को दिया था रात्रिभोज

मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दिल्ली में प्रदेश के सांसदों को रात्रि भोज दिया। इसमें 26 सांसद शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।

85 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!