Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

भले ही मैं मुख्‍यमंत्री नहीं, लेकिन मध्‍यप्रदेश के दिल में आज भी शिवराज- पूर्व सीएम

2 min read
Text Size:

भैरुंदा। प्यार और विश्वास के इस रिश्ते को कभी टूटने नहीं दूंगा, आपका ओर मेरा रिश्ता नेता और कार्यकर्ता का नहीं है, आपका ओर मेरा रिश्ता भाई, बहन, मामा और भांजा भांजी का रिश्ता है, इसे में मरते दम तक निभाउंगा यह बात शिवराज सिंह चौहान ने भैरुन्दा मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरुंदा मंडल के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही ऐतिहासिक विजय हासिल की। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि मैं मुख्यमंत्री भले ही न हूं, लेकिन मध्यप्रदेश की जनता के दिल में आज भी शिवराज है।

जमाना कहता है मध्य प्रदेश बदलकर रख दिया

पूर्व सीएम ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि मैं धन्य हूं जो मुझे आप जैसा परिवार मिला यह रिश्ता सदैव बना रहेगा। जब तक मेरी सांस चलेगी मैं बुदनी विधानसभा कार्यकर्ताओं के लिए काम करता रहूंगा। आज हिंदुस्तान में अगर चर्चा है तो मध्य प्रदेश की है। इस व प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत की है। इस जीत में आप भी शामिल हैं, अद्भुत अपने कार्यकर्ता अद्भुत अपनी जनता है और मुझे सुख और संतोष है कि इन 18 सालों में मैंने बीमारू मध्य प्रदेश को बदल कर समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश बना कर दिया और आज मैं नहीं जमाना कहता है कि मध्य प्रदेश बदल कर रख दिया।

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि जो बुदनी विधानसभा में कार्य स्वीकृत है। वह सभी कार्य होंगे किसी भी तरह से आप निराश न हो थोड़ा बहुत जरूर मुख्यमंत्री न रहने पर फर्क पड़ेगा, परंतु मेरे रहते हुए कोई अनाथ नहीं रहेगा। बुदनी विधानसभा के सभी स्वीकृत कार्य होंगे। अब हमको आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत दिलाना है।

भावुक हुईं बहनें

शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के बाद जब मंच से नीचे उतरे और कार्यकर्ताओं से मिलने लगे। उस दौरान सैंकड़ों बहनें अपने भैया से लिपट कर रोने लगी। आदिवासी गांव से आई एक महिला रोते हुए जोर जोर से कहने लगी कि यह न्याय नहीं हुआ है। हमें न्याय चाइए हमने तुमको वोट दिया है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply