Skip to content
Friday, 6 November 2026
यह बात गलत है

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर जिले की सीमा पर बसी धार्मिक नगरी हंडिया का हाल है। जहां बस स्टैंड के पास खाली भूखंड टिचिंग ग्राउंड में तब्दील हो गया है। जिसका स्थानीय रहवासियों के साथ साथ यहां पहुंचने वाले लोगों पर बुरा असर पड़ना लाजमी है। बावजूद इस ओर कोई खास ध्यान नही दिया जा रहा है। परिणामस्वरूप ग्राउंड में गंदगी फैलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जिस पर जिम्मेदार अधिकारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस पर संज्ञान ना लेना चर्चा का विषय है। यहां यह भी बताना होगा कि जिले की धार्मिक नगरी हंडिया मॉ नर्मदा के तट पर बसा है। जहां तीज-त्यौहार सहित अमावस्या एवं पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इसके अलावा विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं का तांता रहता है। ऐसे में रिद्धनाथ मंदिर के आसपास गंदगी का अंबार होने से श्रद्धालुओं पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जो आते-जाते वक्त कहीं ना कहीं बोल ही पड़ते हैं, कि यह बात गलत है।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply