Skip to content
Saturday, 31 October 2026
भोपाल

राजभवन के सामने अपना मुंह काला करेंगे कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया, यह दावा बन गया गले की फांस

2 min read
Text Size:

भोपाल। बसपा से कांग्रेस में आए फूल सिंह बरैया ने प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह दावा किया था कि भाजपा को इन चुनावों में पचास से भी कम सीटें मिलेंगी। अगर इससे ज्यादा सीटें मिलीं तो वह अपना मुंह काला करवा लेंगे। उनका यही दावा अब उनके गले की फांस बन गया है। अब फूल सिंह बरैया राजधानी में राजभवन के सामने पहुंचकर अपना मुंह काला करेंगे

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बरैया दोपहर करीब डेढ़ बजे 74 बंगला स्थित अपने आवास से समर्थकों के साथ रैली की शक्ल में निकलेंगे और नानके पेट्रोल पंप, रोशनपुरा चौराहा होते हुए राजभवन पहुंचेंगे। गौरतलब है कि इन चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत हासिल होने के बाद बरैया ने दो दिन यह कहा था कि मैं अपनी बात पर कायम हूं राजभवन के सामने पहुंचकर अपना मुंह काला करूंगा।
ईवीएम पर उठाए थे सवाल
तब बरैया ने यह भी कहा था कि चुनाव के लिए मतदान अगर बैलेट पेपर से होता तो भाजपा को इतनी सीटें कभी नहीं मिल सकती थीं। बैलेट पेपर में निशान लगाते समय स्पष्ट रहता है लेकिन ईवीएम में कुछ भी संभव है। गौरतलब है कि इस बार बरैया भांडेर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर विधायक चुने गए हैं।
201 Views
What do you think?

Leave a Reply