Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल

सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत, इधर बीमारी से परेशान महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

2 min read
Text Size:
बैतूल। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए दो हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हर्राढाना के पास शनिवार को एक पिकअप ने बाईक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में राम बर्डे (17) की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक बाईक से बकरी का चारा लेने के लिए जा रहा था, तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसे में  बाईक की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुम्हारटेक निवासी रामदास पिता हिम्मत धोटे (53) बीड़ी लेने के लिए दुकान जा रहा था, तभी बाईक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने के कारण वृद्ध की मौत हो गई। मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच करने में जुटी हुई है।
बीमारी से परेशान महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या
बीमारी से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सांईखेड़ा क्षेत्र के ग्राम जावरा निवासी तुलसा बाई पति गोपाल मालवीय ने बीमारी से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह मृतिका का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।
135 Views
What do you think?

Leave a Reply