Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
खरगोन

नर्मदा पुल पर कल से शुरू होगा वाहनों का आवागमन शर्ते लागू*

2 min read
Text Size:

विकास पवार, बड़वाह– विगत दिनो ओंकारेश्वर बांध से अधिक मात्रा में छोड़े गए पानी से नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा पुल पूरी तरह जल मग्न हो गया था। जिसके कारण पुल पर दोनो तरफ लगी रैलिंग के साथ ही पुल पर सड़क मार्ग के कुछ हिस्सों में डामर उखड़ चुका था। जिसके कारण जहा पुल पर अधिकारियो ने आवागमन बंद किया। वही बाहरी क्षेत्रो से ओंकारेश्वर और अन्य क्षेत्रों में आने जाने वाले यात्रीयो को कई परेशानी का सामना करना पड़ा। हालाकी नर्मदा पुल पर विगत कुछ माह से एनएचए आई विभाग द्वारा पुल का मरम्मत कार्य करवाया जा रहा था। जो कछुआ चाल से चल रहा था।जिसके कारण निमाड़ क्षेत्र में इस पुल पर आवागमन शुरू नही होने से आम नागरिक में तरह तरह की चर्चा का दौर जारी था। जिसको देखते हुए क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नर्मदा पुल का निरीक्षण किया। जहा आकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर 5 से 6 अक्टूबर तक पुल पर आवागमन शुरू करने के सख्त आदेश दिए थे।जिसका नतीजा यह हुआ की पुल का मरम्मत कार्य तेज गति से पूर्ण हुआ।

हल्के और यात्री वाहनों को आने जाने की परमिशन ——

नर्मदा पुल पर कब और कितने दिनों में आवागमन शुरू होगा इस बात को लेकर हर तरफ चर्चा बनी हुई है। आम लोगो की इस चर्चा को लेकर प्रतिनिधि विकास पवार ने एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी से जब पुल पर आवागमन को लेकर जानकारी चाही। तो उन्होंने बताया की शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नर्मदा पुल पर आवागमन शुरू करवा दिया जाएगा। लेकिन अभी इस पुल पर केवल हल्के और यात्री वाहनों को आने जाने की परमिशन दी जाएगी। जिसके कुछ दिन बाद नर्मदा पुल की मजबूती से पूरी तरह संतुष्ट होने पर पुल से वजनी और ट्रांसपोटिंग वाहनों को निकलने की परमिशन दी जाएगी।

194 Views
What do you think?

Leave a Reply