अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही सतत जारी

नर्मदापुरम- जिले में अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध  राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही सतत जारी है।  तहसील  माखननगर के ग्राम पवारखेडाखुर्द में रेत का अवैध उत्खनन करते हुये पाए जाने पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुये डम्पर कमांक एमपी 04एच ए 5833 को  जप्त कर माखननगर थाने में अभिरक्षा में रखा गया।

वहीं तवा पुल से ट्रक क्रमांक आरजे O9जीडी 4857 को रेत खनिज का अवैध परिवहन करने पर जप्त कर थाना डोलरिया में सुरक्षार्थ रखा गया हैं तथा ग्राम – रायपुर से 01 ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए जप्त कर थाना देहात नर्मदापुरम में सुरक्षार्थ रखा गया है।

उक्त जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम,खनि निरीक्षक पिंकी चौहान एवं होमगार्ड सैनिक उपस्थित रहे।

164 Views

Leave a Reply