पत्रकार पर झूठी एफआईआर के विरोध में उतरा मीडिया संघ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- पत्रकारों पर अत्याचार दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। राजनीतिक दबाव इस कदर प्रशासन पर हावी हो रहा है कि बिना जांच के अब पत्रकारों पर एफआईआर होने लगी है। ऐसा ही एक मामला पंधाना थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जिसमें ग्रामीण पत्रकार गोपाल सावनेर पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि ने ऐट्रो सिटी का मामला दर्ज करवाया है। इसके विरोध में मध्य प्रदेश मीडिया संघ के बैनर तले जिले के समस्त पत्रकारों एकत्रित होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल से मुलाकात कर उन्हें मामले की जानकारी देते हुए उचित जांच करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि ग्रामीण पत्रकार गोपाल सावनेर पर एट्रोसिटी के तहत  शाम पंधाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक  शाम प्रदीप जगदन्ने अपनी पत्नी एवं अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचा और पत्रकार गोपाल सावनेर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने भी पत्रकार पर एफआईआर करने में जरा भी देर नहीं की, जबकि प्रदेश सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि पत्रकारों पर मामला दर्ज करने से पहले मामले की पूर्णता जांच की जानी चाहिए। लेकिन पुलिस ने उन पर तुरंत एफआईआर कर ली। इस तरह का मामला दर्ज करने से पत्रकार जगत में भय व्याप्त हो रहा है। अत: इस मामले की उचित जांच कर की जांच कर पत्रकार पर दर्ज झूठी एफआईआर को हटाया जाए। एसपी श्री शुक्ल ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत पंधाना थाना प्रभारी को फोन कर जांच के आदेश दिए हैं। ज्ञापन सौंपते समय शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!