खबर का असर…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सेमरी हरचंद। नर्मदापुरम के जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दैनिक अनोखा तीर में प्रकाशित एक खबर को संज्ञान में लेते हुए यहां संचालित छात्रावास की वार्डन को निलंबित करने की कार्यवाही की है। डीईओ ने आदेश में लिखा कि शासकीय माध्यमिक शाला की शिक्षिका श्रीमती शमीम बानो के अतिरिक्त प्रभार में कन्या छात्रावास है। उन्होंने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति से अपने बेटे को कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर रखा है। जिसकी शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सोहागपुर इकाई ने की है। विगत दिवस ग्रीष्मकालीन अवकाश में उसके द्वारा छात्राओं को छात्रावास में बुलाया जाता है। और वह स्वयं उस छात्रावास में ही रहता है। जबकि यहां पुरूष का प्रवेश वर्जित है। डीईओ ने आदेश में कहा कि वार्डन द्वारा छात्राओं पर अन्य धर्म की बातें थोपी जाती हैं। इस बारे में दैनिक अनोखा तीर द्वारा विगत दिवस खबर का प्रकाशित हुई है। इससे पता चलता है कि छात्रावास में वार्डन द्वारा नियमों के विपरीत कार्य किया जाता है। इसे देखते हुए पृथक से जांच दल भी गठित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा जांच प्रभावित न हो इसलिए मप्र सिविल सेवा आचरण निमय के तहत तत्काल प्रभाव से श्रीमती शमीम बानो प्राथमिक शिक्षक को निलंबित किया जाता है।

225 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!