सेमरी हरचंद में खुलेआम लिखा रहा सट्टा, सट्टा नंबर लिखकर बकायदा दे रहे कार्बन पर्ची

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सोशल मिडिया पर हो रहे विडियों वायरल

आखिर इन सटोरियों को किस का संरक्षण प्राप्त

सेमरी हरचंद- नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भारी मात्रा में सट्टा खिलाया जा रहा है सटोरियों द्वारा सट्टा नंबर लिखकर बकायदा अपने ग्राहकों को रिसीव पर्ची दी जा रही है जिसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। अब सवाल यह है कि किसके संरक्षण और किन लोगों की मिलीभगत से नगर में सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है गौरतलब है कि पुलिस द्वारा सटोरियों पर कभी कभार छोटी मोटी कार्यवाही की जाती हैं लेकिन खाईबाज पुलिस के चंगुल से बच निकलते हैं लंबे समय से नगर की गलियों में खुले में बैठकर सट्टा लिखा जा रहा है जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। हाल ही में सेमरी हरचंद के एक सब्जी के ठेले पर सट्टा लिखने वाले व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सेमरी हरचंद में सांगाखेड़ा रोड, कुशवाहा मोहल्ला, स्टेशन रोड जमुनिया, मेन मार्केट मैं कई जगह बिना किसी डर के खुलेआम सटोरिए अपने छोटे-छोटे धंधे की आड़ में सट्टे का कारोबार चला रहे हैं नगर के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग बिना किसी डर के सट्टा लिखते और लिखवा दे दिखाई दे रहे हैं ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जिसमें एक सब्जी के ठेले वाला कागज पर्ची पर सट्टा लिखते दिखाई दिया जब उससे पूछा गया किसका सट्टा लिख रहे हो तो उसने एक भाजपा से जुड़े व्यक्ति जिसकी पार्टी के बैनर पोस्टरों में फोटो छपती है का नाम लिया। सूत्रों की माने तो सट्टा लिखने के इस कारोबार में सत्ता पक्ष का व्यक्ति भी शामिल हैं जिनके संरक्षण में नगर की गलियों में सट्टे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है क्षेत्र की हर गली मोहल्ले में सट्टा संचालित हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सट्टा पर्ची सहित रुपए लेते एक व्यक्ति कैमरे में कैद हुआ है जो कह रहा है पहले लिखवाओ तो लिखवाने से पहले पैसे थोड़ी मिलेंगे जितनी बड़ी जोड़ लिखवाओगे चुकारा करेंगे।

नगर में कई अवैध गतिविधियां संचालित हो रहे हैं जिस पर विपक्ष भी मौन धारण करे हुए है

जब इस मामले को लेकर सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया सट्टा लिखने बालों के ठिकाने पर मुखबिर से सूचना के मुताबिक दविस दी जा रही है एक व्यक्ति संतोष उर्फ बड्डा कुशवाहा मोहल्ला को सब्जी के ठेले पर सट्टा लिखते हुए पकड़ा है वहीं दूसरे संतोष गूजर स्टेशन रोड बहेड़ा के पेड़ के पास से पकडा हैं दोनों पर धारा 4 क सट्टा अधिनियम का मामला दर्ज किया गया कार्रवाई जारी हैं।

Views Today: 2

Total Views: 1094

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!