30 मई से एक माह तक भाजपा बूथ स्तर तक चलाएंगी महासंपर्क अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
सरकर के लाभार्थियों से पदाधिकारी जाकर करेंगे चर्चा
अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नर्मदापुरम की कार्यसमिति बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भारत माता , पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण के साथ हुई। भाजपा मंडल महामंत्री अनुराग तिवारी ने बताया कि बैठक में आगामी 30 मई से 30 जून तक चलने वाले कार्यक्रम महासंपर्क अभियान को लेकर विशेष चर्चा कर रणनीति तय की गई। बैठक में स्वागत भाषण भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने दिया इस दौरान उन्होंने मंडल द्वारा किये गए पिछले कार्यक्रमों का वृत्त रखा एवं आने वाला आगामी महासंपर्क अभियान में मंडल के पदाधिकारी अपने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बूथों पर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी व कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण हो रहे है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व संगठन के माध्यम से केंद्र के साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए घर घर तक जाएगा। हमें हर लाभार्थी तक पहुंचना है जिन्हें हमने योजनाओं का लाभ दिलाया है। मंडल के सभी पदाधिकारी इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का निर्माण भी करें। हमारा संपर्क सतत आम जनों से बना रहे ऐसे प्रयास होने चाहिए। भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर है आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विदेशों में जाते हैं तो उस देश का प्रधानमंत्री पलक पावडे बिछाकर पीएम का स्वागत करता है यह हमारे लिए गर्व की अनुभूति है। इन सभी बातों को हमें महासंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों को बताना है। बैठक को पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, नपाध्यक्ष नीतू यादव, संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष पं. दिनेश तिवारी, मनोहर बड़ानी, आईटी प्रभारी राहुल पटवा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व शोक प्रस्ताव राजेश रायकवार ने पढ़ा और भाजपा परिवार के परिजनों के दुःखद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। बैठक का संचालन महामंत्री अनुराग तिवारी ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष अर्पित मालवीय ने व्यक्त किया। इस बैठक में भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, नीरज बरगले, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, महेंद्र चौकसे, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, मोनिका चौकसे, सत्यनारायण तिवारी, अंजना स्वर्णकार, मनीषा सिंगारिया, पार्षद बिंदिया मांझी, आरती बैस, नयना सोनी, प्रकाश गौर, दौलत यादव, जयकुमार चौकसे, रामू चौहान, मुकेश नागर, अमीन राइन, अजय श्रीवास्तव, हिना अली, डॉ. विमल गोस्वामी, मनीष शर्मा, अनुजा मिश्रा, जीतू तिवारी, राजकुमार पटेल, उमा शिवहरे, आरती चौकसे, जयबाला निगम, विद्या मीना, महेश बाबरिया, श्रीराम सगर, शेख जावेद, मुन्ना उपाध्यक्ष, अपर्णा श्रीवास्तव, रहमान खान, ज्योति रायकवार, तपेश गौर, संगीता जायसवाल, योगेश शर्मा, रिंकू जायसवाल, आमिर खान, राजू आसरे, अखिलेश निगम, हरि सेवारिया, देवेंद्र राठौर, लोकेश माधव, मधु स्वामी, चमनपुरी गोस्वामी, अर्पित राजपूत,  राधामोहन वर्मा, रोहित वर्मा, विशाल स्वामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!