दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की भीषण टक्कर, एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद– स्टेट हाईवे 22 पर किवलारी के पास मंगलवार सुबह 11:30 बजे के करीब दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई, घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल घायल हो गए। जिन्हे घटना के बाद  एक महिला  और दो व्यक्तियों को सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति एवं महिला का सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया निवासी सीताराम उर्फ पप्पू पटवा एवं उनकी पत्नी क्षमा पटवा मोटरसाइकिल से सेमरी हरचंद से सोहागपुर की ओर जा थे तभी सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक व्यक्ति सीताराम और पप्पू पटवा निवासी जमुनिया की मौत हो गई, महिला (सीताराम पटवा की पत्नी) और एक व्यक्ति टक्कर मारने बाला पिपरिया निवासी रामकुमार बंसकार  गंभीर रूप से घायल है घायलों का इलाज सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घटना में सीताराम (पप्पू) की मृत्यु की सूचना लगते ही गांव व परिवार में शोक  का माहौल हैं। मृतक बाजार में दुकान गांव में घूम कर मनिहारी का काम करता था इनके दो नाबालिग लड़की और एक लड़का है। मृतक की छोटी बेटी और बेटे अभिषेक ने बताया कि पापा मम्मी सोहागपुर टीवी लेकर सुधरवाने और आधार अपडेट कराने का बोल कर गए थे ।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!