सेमरी हरचंद – माखन नगर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खूंटिया में बेटे और बहू द्वारा एक बुजुर्ग के साथ उसे पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 9 अप्रैल सुबह करीब 8:00 बजे की है। सोमवार को माखन नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपी बेटा बहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। माखन नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे के मुताबिक मृतक शंकरलाल पिता श्यामलाल परते उम्र 50 वर्ष खूंटियां निवासी है उसकी दो शादी हुई थी आरोपी महेश परते उसकी पहली पत्नी का बेटा है मृतक ने बेटे महेश को उसके हिस्से की जमीन अलग दे दी थी इसके बावजूद भी वह पिता से पैसों की मांग करता था जिसे लेकर उनके बीच विवाद होता था बेटा महेश शराब के नशे का आदी हैं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मृतक ने गेहूं की फसल कटाई फसल के बदले में महेश पिता से रुपए मांग रहा था रविवार सुबह 8:00 मृतक के खेत में स्थित टपरिया के सामने आरोपी बेटा महेश और बहुत सुनीता रुपए मांगने गए रुपए के लिए पिता से विवाह किया विवाद इतना बड़ा की बेटा बहू ने मिलकर पिता पर डंडे से हमला किया जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई मृतक के भाई मानक पढ़ते ने पुलिस को सूचना दी जिससे माखन नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे एसआई नरेंद्र पटले स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे जहां आदिवासी अवस्था में मिला पुलिस ने मर्ग कायम कर बेटा बहू को रफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
Views Today: 2
Total Views: 68

