मारपीट की घटना को लेकर पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

समाजसेवी सचिन शर्मा के साथ मारपीट की घटना को लेकर

सोहागपुर में पत्रकार संघ ने ज्ञापन दिया

सेमरी हरचंद- पिपरिया के युवक सचिन शर्मा द्वारा सांडिया नर्मदा नदी क्षेत्र में चल रहे रेत उत्खनन की वीडियो बनाने को लेकर रेत ठेकेदार के लोगो द्वारा सचिन शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। साथ ही रायसेन जिले की बरेली थाना में अड़ीबाजी की झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी गई थी। जिसके विरोध में पिपरिया नगर बंद रखा गया है और सोहागपुर में तहसील पत्रकार संघ ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर मारपीट करने वालो के विरुद्ध कार्यवाई करने सहित एफआईआर को खरिज करने की मांग की है सचिन शर्मा मां नर्मदा से रेत उत्खनन का विरोध कर रहे थे नर्मदा नदी में रेत उत्खनन का वीडियो बनाने को लेकर उनके साथ मारपीट हुई जिसमें सचिन शर्मा को हैं चोटें आई हैं। ज्ञापन देने बालों मे पत्रकार संघ अध्यक्ष मुकेश अवस्थी, सचिव पवन सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, रीतेष साहू, कपिल मालवीय, सुरेश कोरी, आशीष आचार्य, प्रदीप देवलिया, तरुण मेहरा, सन्दीप चतुर्वेदी, नितेश मिश्रा, अनूप मित्तल आदि मौजूद रहे।

274 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!