Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

नव भारत साक्षरता : 2516 नवसाक्षर परीक्षा में हुए सम्मिलित

1 min read
Text Size:

 

खण्डवा। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड छैगांवमाखन में नवसाक्षरों के लिए मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 110 परीक्षा केंद्रों पर किया गया। नवसाक्षरों हेतु आयोजित इस परीक्षा में कुल लक्षित 3228 नवसाक्षरों में से 2516 नवसाक्षर परीक्षा में सम्मिलित हुए। प्रतिकूल मौसम होने के बाद भी 78 प्रतिशत नवसाक्षरों ने बहुत ही उत्साह के साथ यह परीक्षा दी। इन परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए गठित जिले व ब्लॉक की टीमों ने परीक्षा केंद्रों का सतत निरीक्षण किया।

जिले की टीम में एपीसी सरोज जोशी, योजना अधिकारी आर.एस. शोरे एवं बीएसी शांतिलाल वर्मा द्वारा ब्लॉक के हरसवाड़ा, भुईफल आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ब्लॉक के सभी प्रधानाध्यापकों व शिक्षको ने महत्वपूर्ण भूमिका प्रस्तुत की। विकास खंड में नवसाक्षरो द्वारा इस परीक्षा में बहुत ही उत्साह व उमंग के साथ सहभागिता की गई।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply