मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना: सभी निकायों और जनपदों में ई केवाईसी लिए विशेष कैंप प्रारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम- मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 23 से 60 वर्ष के पात्र महिला को उसके व्यक्तिगत बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए बहनों का समग्र पोर्टल द्वारा जारी सदस्य का समग्र आईडी तथा समग्र आईडी ईकेवाईसी द्वारा आधार से लिंक होना अनिवार्य है। समग्र आईडी में ईकेवायसी किए जाने के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार सभी जनपदों और निकायों में 9 मार्च से विशेष कैंप आयोजित किए जा रहें है।

गुरुवार को सभी जनपदों और निकायों में कैंप लगाएं गए। जिनमे महिलाओं के समग्र आईडी को ईकेवाईसी द्वारा आधार से लिंक करने का कार्य किया गया। सीईओ जिला पंचायत एसएस रावत द्वारा भी जनपद नर्मदापुरम के ग्राम सावलखेड़ा, रोहना में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान सीईओ जनपद नर्मदापुरम हेमंत सूत्रकार भी उपस्थित रहे।

283 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!