Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्मार्ट वर्क जरूरी-कलेक्टर श्री वर्मा

2 min read
Text Size:

शासकीय भूमि के संरक्षण के लिए राजस्व विभाग को सक्रिय होना जरूरी

कलेक्टर ने जनपद स्तरीय अमले के साथ बैठक

खरगोन- कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बुधवार को बड़वाह जनपद सभागृह में जनपद स्तरीय अमले के साथ फील्ड में हो रहे निर्माण कार्य तथा फील्ड में होने वाली शासकीय गतिविधियों को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक में जाना। उन्होंने कई विभागों से रूबरू होकर वर्तमान की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ और तहसीलदार से नगर में अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों के बारे में जाना। दोनों को समन्वय कर शासकीय भूमि का संरक्षण के लिए सक्रिय होने की हिदायत दी। साथ ही कहा कि अब कोई भी अवैध कॉलोनी का निर्माण नहीं हो और जो भी कॉलोनियां बने पूरी सुविधाओं वाली हो। सीएमओ नगर पालिका से कहा कि हाईवे पर दुर्घटनाएं होती है तो मार्ग को शीघ्रता से प्रारम्भ कराने और अतिक्रमण मुहिम के लिए क्रेन का प्रबंध करके रखें। उन्होंने नगर में चल रहे सीवरेज और पेजजल आपूर्ति के बारे में भी जानकारी ली।

लाडली बहना योजना में अपनी भूमिका समझे

कलेक्टर श्री वर्मा ने जनपद सीईओ रोहित पचौरी से फील्ड में चल रहे कार्याे के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना 5 मार्च से प्रारंभ है रही है। इस योजना में महिलाओं को लाभ दिलाने के लिए रूपरेखा तैयार करे। सचिवों और रोजगार सहायकों से महिलाओ के बैंक, समग्र आईडी, आधार सबंधी दस्तावेजांे की पूर्ति अभी से प्रारम्भ कराये। सीएम हेल्पलाईन और जनसुनवाई के प्रकरणों के बारे में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि मॉनिटरिंग का सिस्टम विकसित करें और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने पर फोकस करें। जो लोग बेवजह परेशान करते हैं तो उनकी शिकायत करें। बैठक के दौरान एमपीईबी, पीएचई, कृषि, नपा, खाद्य, स्वास्थ्य, जनपद, राजस्व और मंडी अधिकारियों से रूबरू होकर जानकारिया ली। इस दौरान एसडीएम बीएस कलेश उपस्थित रहे।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply