Skip to content
Friday, 23 October 2026
सभी

बड़वाह पुलिस थाने परिसर में स्वास्थ सबंधित कार्यशाला की आयोजित

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – पुलिस कर्मियों की व्यस्तम जीवन शैली तथा उनके स्वास्थ के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए, अनुभाग स्तर पर पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारीजनों को अधिकृत डॉक्टर द्वारा सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिस्यूसिटेशन) के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए निर्देशित किया गया ।इसी के तहत शनिवार प्रातः 11:00 बजे पुलिस थाना बड़वाह परिसर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

।यह कार्यशाला मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग के डी जी पी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर पूरे प्रदेश के थानों पर आयोजित की गई ।जिसमे स्वास्थ विभाग के डाक्टर यशवंत इंगले ने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों और उनके परिवार सदस्यो के समक्ष सीपीआर संबंधित घटनाओं से बचने के बारे में विस्तृत जानकारी देकर घटना से बचने के उपाय बताए ।वही पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी समय से कुछ समय निकालकर घूमने और योगा करने की सलाह दी गई ।इस दौरान श्री इंगले ने एक पुलिसकर्मी पर डिमोस्टेशन कर उपस्थितजनों को घटना के दौरान पीड़ित व्यक्ति को बचाने के उपाएं बताए ।

जबकि एसडीओपी बड़वाह विनोद दीक्षित ने भी अपने स्टाफ सदस्यों को समय अनुसार रनिंग और बिना फेड वाले भोजन और व्यंजन खाने की बात जोर दिया ।इस कार्यशाला में बड़वाह,सनावद,बेड़ीया, बलवाड़ा, काटकुट, करही के पुलिस अधीक्षक और आरक्षको के साथ परिवार सदस्य उपस्थित रहे ।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply