Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
सभी

बिना सूचना दिए बैंक ने समय पूर्व तोड़ी एफडी,धरने का ऐलान

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा।

बैंक द्वारा अपने ग्राहक के ऋण का समायोजन ग्राहक की एफडी पर किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। ग्राहक ने इसके विरुद्ध बैंक कार्यालय के समक्ष धरना देने का ऐलान किया है। जबकि बैंक प्रबंधन इसे जमाकर्ता के ऋण में समायोजन बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है।

*क्या है मामला -*

जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक की योजनाओं से प्रभावित होकर इसकी नगर शाखा में शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार के सदस्य अधिवक्ता सुदीप मिश्रा ने फिक्स डिपाजिट स्कीम में एक लाख रुपए की राशि तीन वर्षों के लिए जमा कराई थी। मगर इसके ठीक एक साल बाद बैंक ने अपने जमाकर्ता उपभोक्ता को बिना सूचना दिए उक्त एफडी तोड़ दी। इससे जमाकर्ता को मिलने वाले ब्याज लाभ में नुकसान हुआ। श्री मिश्रा लंबे समय से इस बैंक के ग्राहक रहे हैं। बिना सूचना के उनकी एफडी टूटने पर उन्होंने बैंक से संपर्क करने का प्रयास किया मगर कोई संतोषजनक जवाब न मिलने से उन्होंने धरना देने का ऐलान किया है। इधर बैंक प्रबंधन द्वारा उक्त राशि समायोजन को लेकर बैंक उन्हें लीगल नोटिस देने जा रही है। बैंक का कहना है कि उनके द्वारा लिए गए ऋण की किश्त जमा न होने पर यह कार्रवाई की गई थी।

*-14 फरवरी को एकदिवसीय धरना*

 बैंक में तीन साल के लिए जमा एक लाख की फिक्स डिपाजिट बिना सूचना दिए टूटने से नाराज अधिवक्ता सुदीप मिश्रा ने जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग को लिखित शिकायत की है।उन्होंने बताया कि बैंक में संपर्क करने पर भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि यदि बैंक द्वारा उनकी शिकायत का निराकरण नहीं किया गया तो वे आगामी 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक बैंक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देने को बाध्य होंगे।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply