Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
सभी

चोरों ने बैंक के बाथरूम की दीवार में गड्ढा बनाकर अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

2 min read
Text Size:

 

 

*आठनेर मुकेश सोनी* 

 

 

आठनेर रोड पर कोलगांव में एसबीआई शाखा में चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैतूल बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। रविवार होने के कारण इस सेंधमारी की जानकारी देती से मिली l

 

बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम कोलगाँव स्थित एस बी आई बैंक शाखा में अज्ञात चोरों ने बैंक के पीछे की दीवार में छेद कर चोरी करने का प्रयास किया था l घटना की जानकारी ग्राम कोटवार ने पुलिस को दी थी। तब बैतूल बाजार टीआई एम आर खान टीम के साथ बैंक पहुंचे और जांच पड़ताल की l

 

 

टीआई एमआर खान ने बताया की शनिवार और रविवार बैंक की छुट्टी थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों द्वारा बैंक की पीछे की दीवार में छेनी हथौड़े से छेद किया गया था l लेकिन चोर बैंक से कुछ भी चुरा कर नही ले जा पाए है l बैंक अधिकारी भी बैंक पहुंचे थे। उन्होंने पूरी जांच की और बैंक से कुछ भी चोरी नहीं होने की बात कही है।

 

टीआई ने बताया की चोरी के प्रयास के संबंध में जानकारी जुटाने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है।आसपास के सीसीटीवी की जानकारी जुटाकर फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी संसाधनों का उपयोग भी किया जा रहा है।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply