Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

नगर परिषद के प्रांगण में संपन्न हुआ मुख्य समारोह मुख्य समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने किया ध्वजारोहण झंडे को दी सलामी हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम

2 min read
Text Size:

 

*आठनेर मुकेश सोनी*

 

 

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का मुख्य समारोह का आयोजन नगर परिषद आठनेर द्वारा बाजार चौक के प्रांगण में किया गया था इस मुख्य समारोह में सभी स्कूली छात्र छात्राएं सभी अधिकारी कर्मचारी गण इसी मुख्य समारोह में उपस्थित रहते हैं इस वर्ष चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों द्वारा अपने प्रथम ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी ने उपस्थित रहकर 26 जनवरी का यह पर्व मनाया झंडा वंदन परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जी जीतपुरे एवं सभी पार्षद गणों की उपस्थिति में झंडा वंदन किया गया एवं स्काउट गाइड की छात्र-छात्राओं द्वारा झंडे को सलामी दी गई जिससे अध्यक्ष द्वारा स्काउट गाइड को भी सलामी दी गई मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन उपाध्यक्ष विनय जीतपुरे द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी स्कूली संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य समारोह में प्रस्तुत किए गए तदोपरांत सभी मुख्य अतिथियों एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों की उपस्थिति में सभी को पुरस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने सभी नगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझे चुनकर आपकी सेवा का अवसर दिया है मैं उसे बिगर भेदभाव एवं निष्पक्षता से पूर्ण करूंगी नगर विकास में किसी प्रकार की कोई रुकावट नहीं आने दूंगी आभार व्यक्त प्रभारी सीएमओ श्री भीकुनडेजीद्वारा व्यक्त किया गया

87 Views
What do you think?

Leave a Reply