Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

आंगनवाड़ी में पार्षदोने फहराया झंडा बच्चों के बीच पहुंचकर धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

1 min read
Text Size:

*आठनेर मुकेश सोनी* 

नगर के वार्ड क्रमांक 1 हनुमान मंदिर मोहल्ले में स्थित आंगनवाडी परिसर में वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद महोदया श्रीमती प्रियंका सुनील राठौर एवं वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद महोदया श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद द्वारा संयुक्त रूप से आंगनवाड़ी प्रांगण में झंडा वंदन किया गया एवं आंगनवाड़ी के छात्र छात्राओं के बीच दोनों पार्षद गणों ने 26 जनवरी का गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया एवं इन बच्चों को उपहार स्वरूप चॉकलेट एवं मिठाइयां बांटी इस संबंध में आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता अनीता कनाठे एवं इस वार्ड के सभी गणमान्य नागरिक माता बहने इस शुभ अवसर पर आंगनवाड़ी में उपस्थित रहे प्रियंका सुनील राठौर ने उपस्थित माता बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपने बच्चों को प्रति दिवस आंगनवाड़ी भेजें एवं पोषण आहार इन बच्चों को सरकार से जो मिल रहा है उसे सेवन कराएं वहीं पार्षद गायत्री कैलाशआजाद ने कहा कि माताओं को भी समय-समय पर बच्चों के प्रति जागरूकता दिखाना चाहिए एवं दो-चार दिन में आंगनवाड़ी आकर अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के संबंध में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से पूछते रहना चाहिए एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते रहना चाहिए

247 Views
What do you think?

Leave a Reply