Skip to content
Friday, 23 October 2026
सभी

एनीमिया के लक्षण एवम् बचाव की दी जानकारी

2 min read
Text Size:

 

““एनीमिया मुक्त ग्राम बनाने हेतु लिया संकल्प””

 “”सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राएं ग्रामों में करेंगे जन जागरण” 

*आठनेर मुकेश सोनी*

 

आठनेर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर के निर्देशन में चलने वाली सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम की कक्षाओं में जिला समन्वयक प्रिया चौधरी द्वारा एनीमिया के लक्षण एवं बचाव की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एनीमिया की स्थिति में रेड ब्लड सेल्स की गिनती या हीमोग्लोबिन का स्तर, सामान्य स्तर से नीचे चला जाता है। ऐसे में शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए स्वस्थ रेड ब्लड सेल्स उपलब्ध नहीं होते हैं।एनीमिया की समस्या, व्यक्ति को कमजोर और थका हुआ बनाती है।एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, थकान महसूस होती है और त्वचा का रंग पीला हो सकता है। मेंटर गोवर्धन राने ने बताया कि यदि इसका इलाज न किया जाये तो यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।आमतौर पर यह आयरन की कमी के कारण होता है जिससे हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है।लेकिन अन्य कारक भी हैं जैसे विटामिन की कमी, अन्य बीमारियां जो एनीमिया का कारण बन सकती हैं।हमें चाहिए कि हम सदैव पौष्टिक आहार ही लें।जैसे – हरी सब्जियाँ, दालें, दूध इत्यादि प्रचुर मात्रा में लें।पानी भी पर्याप्त मात्रा में सेवन करना चाहिए।विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प ले की अपने-अपने ग्रामों को एनीमिया मुक्त ग्राम बनाने हेतु पूरी सामर्थ से कार्य करेंगे तथा एनीमिया को दूर करने जन जागरण करेंगे साथ ही शासन द्वारा आयोजित आनंद उत्सव कार्यक्रम में हमारे विकासखंड एवं पंचायतों में होने वाले कार्यक्रमों में हमारी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।कार्यक्रम में अतिथि परिचय एवं स्वागत मेंटर चारुमति बंजारे एवं दिनेश साकरे द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मेंटर आशुतोष सिंह चौहान ने किया कार्यक्रम में बी एस डब्ल्यू एवं एम एस डब्ल्यू के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply