Skip to content
Friday, 23 October 2026
खरगोन

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर फिर हुआ बस हादसा,करीब तीन हताहत व कई घायल

2 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – इंदौर-इच्छापुर हाईवे को यूं ही नहीं किलर हाइवे कहा जाता है। यहां पल-पल पर मौत मंडराती देखी जा सकती है। इसी का मार्मिक दृश्य रविवार को बडवाह के नजदीक ग्राम बागफल व मनिहार के समीप देखने को मिला। जहा सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसा में अभी तक करीब 3 हताहत और कई यात्रियों के गम्भीर घायल होने की खबर सामने आई । बताया गया कि बस क्रमांक एम पी 09 एफ ए 6548 इंदौर सरवटे बस स्टैंड से सुबह 9 बजे खंडवा के लिए रवाना हुई थी।जो करीब 11:30 बजे तक ग्राम बागफल व मनिहार के समीप लापरवाही पूर्वक चलाने के दौरान सड़क के नीचे जाकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना देखी तो उनकी रूह तक काप उठी । कुछ ग्रामीण बस के पास गए और एक-एक कर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। यात्रियों ने बताया कि बस चालक लापरवाही पूर्वक वाहन को तेज गति से दौड़ा रहा था। जबकि सवारियों और कंडक्टर द्वारा बार-बार बस चालक को धीमी गति से वाहन चलाने की नसीहत भी दी जा रही थी। इसके बावजूद बस चालक ने अपने समय को कवर करने के लिए अपनी मनमानी कर तेज गति से बस को दोडाता रहा ।जिससे यह दर्दनाक हादसा होना बताया जा रहा है। फिलाल शासकीय अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply