Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

आठनेरजनपद में हुई समीक्षा* *बैठक पहुंचे सरपंच सचिव* 

2 min read
Text Size:

*आठनेरजनपद में हुई समीक्षा* *बैठक पहुंचे सरपंच सचिव*

विकासखंड आठनेर की जनपद पंचायत आठनेर में आज खंड की सभी 44 पंचायतों की समीक्षा बैठक केपी राजोरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आठनेर द्वारा आयोजित की गई थी जिसको लेकर आज सभी 44 पंचायतों के सचिव एवं सरपंच इस बैठक में उपस्थित हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया ने सभी को कहा कि आप लोग अपनी अपनी पंचायत क्षेत्र में सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी परिवारों को दे एवं ऐसा कोई परिवार योजनाओं से नहीं छूट पाए जिससे उस योजना का लाभ उस परिवार को ना मिल रहा हो आप अपनी पंचायत क्षेत्र में तुरंत जाकर यह कार्य करें एवं अपनी-अपनी पंचायतों में स्वरोजगार मूलक योजनाओं का एवं अन्य संचालित योजनाओं का लाभ जनमानस तक पहुंचे ऐसी व्यवस्था आप सभी सचिव सरपंच बनाएं ग्राम का विकास अति आवश्यक है श्री राजोरिया ने कहा कि स्वच्छता अभियान पर भी ध्यान देकर ग्राम को स्वच्छ बनाएं एवं ग्राम वासियों से भी निवेदन करें कि ग्राम को स्वच्छ बनाने में उन लोगों का भी सहयोग अति महत्वपूर्ण है इसलिए आप लोग ग्राम वासियों को स्वच्छता के संबंध में भी समय-समय पर जानकारी देते रहे इस समीक्षा बैठक में खंड पंचायत अधिकारी प्रेम पान कर एवं सभी उपयंत्री गन मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी गण सभी उपस्थित थे

119 Views
What do you think?

Leave a Reply