Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

जिला* *कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ पहुंचे सिवनपाठ संचालित योजनाओं की दी ग्रामीणों को जानकारी माध्यमिक शाला के लिए चिन्हित की जगह* *चौपाल लगाकर सुनी* *समस्या

2 min read
Text Size:

 

*आठनेर मुकेश सोनी*

आठनेर विकासखंड के ग्राम पंचायत मुसाखेड़ी के गांव सिवनपाठ जो ताप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है यह अत्यंत पिछड़ा गांव है जहां पर आज जिले के मुखिया जिला कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस एवं जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा पहुंचे एवं ग्रामीणों से सरकार की संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी ली क्या आप लोगों को सभी संचालित योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है या नहीं इस संबंध में सभी ग्रामीणों ने उन्हें खुलकर वार्तालाप कर सारी समस्या बताई एवं जो योजनाएं संचालित है उनसे जो लाभ हो रहा है यह भी सिवनपाठ वासियों ने जिला कलेक्टर के सामने मुखर होकर सारी समस्या एवं योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया जिला कलेक्टर द्वारा सिवन पाठ में कई दिनों से माध्यमिक शाला के लिए ग्रामीण जन उन्हें हमेशा यह समस्या बताते थे जिस पर उन्होंने आज संज्ञान लेते हुए तुरंत माध्यमिक शाला के लिए जगह चिन्हित कर पटवारी से इस जगह का नक्शा खसरा बनाकर प्रस्तुत करने को कहा दोनों अधिकारियों के अचानक पहुंचने से क्षेत्र में गर्मा गर्मी का माहौल बना हुआ था सारे अधिकारी शिवपाठ की ओर तुरंत रवाना हो चुके थे सभी ने जिला कलेक्टर को एवं जिला पंचायत सीईओ को इस ग्राम के संबंध में जानकारी भी उपलब्ध कराई इस संबंध में उपस्थित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी केपी राजोरिया ने बताया कि कलेक्टर साहब द्वारा पंचायत संबंधित सारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से लेकर एवं तुरंत सचिव से कहा कि आप लोग इन लोगों को सरकार की सभी संचालित योजनाओं का लाभ देवे तहसीलदार वेदनाथ वासनिक ने बताया कि जिला कलेक्टर महोदय द्वारा एमडीएम का निरीक्षण किया गया एवं प्राथमिक शाला के बच्चों से मिलकर एमडीएम के संबंध में भी उनसे पूछा गया ग्राम वासियों द्वारा कलेक्टर महोदय को मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ग्रामीणों ने मांग रखी जिस पर उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी मांगो जल्दी ही हल कर दी जाएगी एवं इस ग्राम में किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं मिलता है जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस अवसर पर तहसील एवं जनपद का पूरा स्टाफ सिवनपाठ में उपस्थित था

99 Views
What do you think?

Leave a Reply