Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

नगर को स्वच्छ बनाने को लेकर सीएमओ ने जारी किया फरमान

2 min read
Text Size:

 *आठनेर मुकेश सोनी*

नगर को स्वच्छ बनाने एवं नगर वासियों की समस्याओं को त्वरित निराकरण हेतु सभी वार्ड पार्षदों अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की मौजूदगी में पूरे नगर के सभी 15 वार्डों में सफाई दल के साथ अध्यक्ष उपाध्यक्ष वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद का पूरा अमला उपस्थित रहेगा एवं नगर की साफ-सफाई एवं आम जनों की समस्याओं को लेकर त्वरित निराकरण हेतु वार्ड ओ में अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं वार्ड के पार्षद का सघन जनसंपर्क का दौरा एवं समस्या का त्वरित निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया गया है उक्त संबंध में आदेश जारी करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि नगर की साफ सफाई स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एवं नगर वासियों की समस्या को एवं नगर की समस्याओं का निराकरण करने हेतु नगर परिषद का पूरा अमला एवं जनप्रतिनिधि जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं संबंधित वार्ड के पार्षद साथ रहेंगे एवं समस्याओं का निराकरण किया जाएगा अगर कोई जटिल समस्या है तो उस संबंध में आगे की कार्यवाही हेतु उसे बता दिया जाएगा एवं उचित कार्यवाही हेतु उसकी समस्याओं को आगे निराकरण हेतु भेजा जाएगा आज 9 जनवरी 2023 से वार्ड क्रमांक एक एवं दो में साफ सफाई अभियान दल इन वार्ड ओं में पहुंचा एवं साफ सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है इस संबंध में गफ्फार का जी ने बताया कि सफाई अभियान पूरे सफाई कर्मचारियों के साथ में वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में आज प्रारंभ किया गया है जिसमें साफ सफाई अभियान पूर्ण रूप से चल रहा है

 

70 Views
What do you think?

Leave a Reply