Skip to content
Saturday, 17 October 2026
सभी

नारी शक्ति के मंचीय मुख्य आतिथ्य में सावित्री फुले की जयन्ती मनाई

3 min read
Text Size:

192 वी जयंती का आयोजन

 *आठनेर मुकेश सोनी:-* देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 192 वी जयन्ती बैतूल के जायका रेस्टोरेंट में मनाई गई।अनुसूचित जाति सामाजिक जनकल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष लीलाधर नागले ने बताया कि सर्वप्रथम नारी शक्ति के रूप में मंचीय आतिथ्य में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मीरा एंथोनी, मनीषा शुक्ला, प्रत्याशा संगठन प्रमुख तूलिका पचौरी, समाज सेविका और युवा पत्रकार गौरी बालापूरे, चन्द्रप्रभा चौकीकर , प्रांतीय उपाध्यक्ष वंदना झरबड़े के द्वारा सबसे देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया ।इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद नागले,अजास प्रांतीय संयुक्त सचिव करनलाल चन्देलकर, तुकाराम लोखंडे ,जिला सचिव पंकज डोंगरे ने सावित्रीबाई फुले को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की ।

*प्रतीकात्मक रूप में बालिकाओं ने सावित्री की वेशभूषा पहनी*:-सुजाता और सुरभी मोहबे द्वारा सावित्रीबाई फुले की वेशभूषा जैसी ही वेशभूषा पहनकर बालिकाओं ने सावित्री बाई फुले के प्रतीकात्मक रूप से सभी लोगों को कलम की क्रांति का सन्देश दिया।

*मंच पर महिलाओं के मुख्य आतिथ्य से नारी सशक्तिकरण का अजास ने दिया सन्देश*: अजास जिला सचिव पंकज डोंगरे ने किताब पेन वितरित कर कहा कि जयंती समारोह के आयोजन पर मंचीय आतिथ्य के रूप में नारी शक्ति को प्राथमिकता देकर अजास संगठन ने महिलाओं का सम्मान सावित्री फुले के मोमेंटन देकर किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मीरा एंथोनी ने कहा कि देश के योगदान में सावित्रीबाई फुले का अहम स्थान है ।समाजसेवी तूलिका पचौरी, मनीषा शुक्ला ने कहा की सावित्री फुले को भारत रत्न सम्मान दिये जाने की मुहिम को साकार करने के लिए पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद नागले ने अपने सन्देश में कहा कि भारत में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बन्द होने चाहिए।प्रांतीय संयुक्त सचिव करणलाल चन्देलकर ने कहा कि शिक्षा की अलख जगाने वाली माता सावित्रीबाई फुले को केंद्र सरकार के द्वारा भारत रत्न सम्मान दिया जाना चाहिए।

*सावित्री फुले के गीतों और नृत्य नाटिका से बांधा समा*: प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 192 वी जयंती पर अजास संगठन की जिला उपाध्यक्ष निर्मला गोहिया, जिला महासचिव चन्द्रभागा भूमरकर ने देवेंद्र वाईकर ,नितेश तुषार वाईकर द्वारा स्वयं के बनाए हुये सावित्री फुले पर आधारित गीतों से जयंती समारोह में गीतों का समा बांधा सभी लोगों ने गीतों की बहुत सराहना की ।आज इस अवसर पर सुरगाव से निशा दवन्डे रानी लोखंडे, संगीता दवन्डे, जसवंती चौकीकर, दीपमाला खातरकर, वर्षा खातरकर,राखी लोखंडे,शोभा पाटिल, वंदना बारस्कर,सुजाता सुरभी मोहबे सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। नन्ही तृप्ति गुजरे द्वारा सावित्री बाई फुले के गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गयी।।

170 Views
What do you think?

Leave a Reply