Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

खिलते कमल अभियान को लेकर विधानसभा सम्मेलन संपन्न

2 min read
Text Size:

 विजय जेवल्या

देश को आगे बढ़ाने में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के निर्देशानुसार हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा में खिलते कमल अभियान की शुरुआत की । जिसमें टिमरनी विधानसभा के प्रतिभावान युवाओं को एकत्रित कर संवाद कार्यक्रम किया। प्रदेश को उन्नत बनाने में युवा किस तरह और अधिक कार्य कर सकते हैं इस हेतु परिचर्चा में संभाग प्रभारी अमय आप्टे ने बताया कि युवा नीति को युवा सम्मेलन 13 जनवरी को भोपाल में सम्मान होगा जिससे प्रदेश के युवाओं से युवा नीति के लिए सुझाव मांगे। माननीय मुख्यमंत्रीश्री शिवराज सिंह चौहान जी युवा नीति की घोषणा करेंगे। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 12 जनवरी को युवा दिवस मनाया जाता है और उसी दिन युवा नीति की घोषणा की जाएगी इस कार्यक्रम में विधायक श्री संजय शाह जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा जी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री अमय आप्टे जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या , देवेंद्र भारद्वाज, सिराली मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत, कैलास डूडी ललित पटेल, सुनील डूडी,राजा कौशल, विनीत गीते ,बसंत राजपूत, नितेश बादर ,सुनील दुबे, मुख्य रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धमेंद्र पाल ने किया कार्यक्रम में आभार अनिल डूडी ने किया। खिलते कमल कार्यक्रम जिले की दोनों विधानसभा में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें वकील, शिक्षक, डॉक्टर, उन्नत कृषक, व्यवसाई जिसे सफलतम युवाओं से सुझाव लिए गए और जल्द आने वाली युवा नीति को लेकर प्रदेश सरकार को टिमरनी विधानसभा से युवाओं के सुझाव एकत्रित कर भेजे गए इस आयोजन में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया

125 Views
What do you think?

Leave a Reply