Skip to content
Monday, 26 October 2026
मध्य प्रदेश

एसडीओपी की दोहावली का अंतिम शॉर्ट पूरा हुआ

2 min read
Text Size:

सेमरी हरचंद – मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया जा रहा है। वहीं नशे के खिलाफ सेमरी हरचंद में एस एम एस स्टूडियो के स्थानीय कलाकारों द्वारा एक दोहावली वीडियो सहित बनाया जा रहा है जिसका बुधवार को ग्राम के साप्ताहिक बाजार में अंतिम शॉर्ट लिया गया। सोहागपुर पुलिस एसडीओपी चौधरी मदन मोहन समर द्वारा इस दोहावली को लिखा गया है जिसके बोल हैं। दारू बीड़ी सूंघनी, जर्दा और अफीम। जिसने रखा जुबान पर, उसको गए यह जीम। कलाकारों की टीम द्वारा एक बड़ा सा नशे का पुतला बनाकर नशे के खिलाफ नारे लगाए गए और नगर की गलियों में घुमा कर लोगों को नशा छोड़ने और ना करने के लिए जागरूक कर नशे के पुतले का दहन किया। एसडीओपी चौधरी मदन मोहन समर ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस समय नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है नशा परिवार के अंदर कलह और कलेश पैदा करता है आज हम यहां ग्रामीणों के साथ नशे से मुक्त समाज की एक कसम लेने वाले हैं एक संकल्प लेने वाले हैं कि ना तो हम कभी नशा करेंगे और ना किसी को नशा करने देंगे। नर्मदापुरम जिले में पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी चौकी प्रभारी सभी पूर्व क्षेत्र के अंदर यह अभियान चला रहे हैं बहुत जल्द आप लोगों के बीच यह दोहावली हम लेकर आ रहे हैं और हमें विश्वास है कि नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत किए गए हमारे इस प्रयास से लोग नशा छोड़ेंगे और दूसरों को भी नशा नहीं करने देंगे। एसडीओपी चौधरी मदन मोहन समर ने वहां मौजूद बच्चों से नशे के पुतले में आग लगवाई s.m.s. स्टूडियो के कलाकार सेमरी चौकी पुलिस स्टाफ सहित उपस्थित ग्राम वासियोंं ने किसी भी प्रकार का नशा ना करने की शपथ ली।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply