अनोखा तीर, हरदा। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल शनिवार को हरदा प्रवास पहुंचने पर जिले के अध्यापक-शिक्षकों ने उनका पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने दोपहर 1 बजे विशेष बैठक ली। जिले के अध्यापक-शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को जिला स्तरीय बैठक लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष आवश्यकता अनुसार अपने-अपने जिले की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। वहीं आगामी आंदोलन की तैयारियों के लिए जिले की जिला कार्यकारिणी और ब्लाक शाखाओं को प्रशिक्षित कर 28 अगस्त को होने वाली संघ ब्लाक स्तरीय बैठक में ब्लाक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपेंगे।
मांगों को पूर्ण करने बनाई रणनीति
बैठक में संवर्ग की लंबित क्रमोन्नति वेतनमान-समयमान वेतनमान, जनजातीय कार्य विभाग में लंबित अनुकंपा नियुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली, अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण, कंप्यूटर ऑपरेटर, को नियमितीकरण, मोबाइल श्रोत समन्वय के नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को पूर्ण करने के लिए रणनीति बनाई गई। 4 सितंबर रविवार को जिला स्तरीय धरना और 5 सितंबर शिक्षक दिवस को जिले में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को पुरानी पेंशन बहाली सहित अध्यापक शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों और समास्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा। 13 सितंबर को राजधानी भोपाल में तिरंगा रैली के आयोजन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल, कमल पाराशर, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, राजेश गुजर, भोलानाथ पवार, प्रयागराज रूरे,गौरीशंकर जवारिया, भागवतसिंह मोहनिया, तुलसीराम राठौर, राजेश बाहें, अनिल गुजर, राजेंद्र शुक्ला, मनीष नेमा, संजय सोनारे, हीरालाल चौहान सहित जिले के अध्यापक-शिक्षक उपस्थित रहे।
————–
हरदा प्रवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

Text Size:
135 Views
What do you think?






