Skip to content
Saturday, 31 October 2026
देवास

1.25 करोड़ रुपए चोरी का आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

– बस में सवार छतरपुर के मुनीम का नोटों का भरा बैग ले गया था, गड्डियां बरामद
अनोखा तीर, देवास। पुलिस ने सोमवार को 1.25 करोड़ रुपए की चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह चोरी छतरपुर के एक सराफा कारोबारी के मुनीम के साथ सोनकच्छ थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली है। फरियादी आशीष गुप्ता, निवासी नौगांव, जिला छतरपुर ने 25 अक्टूबर 2025 को देवास एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर 2025 को दीपावली के मौके पर सोने-चांदी की खरीदी के लिए उन्होंने अपने मुनीम नितेश कुमार सेज को महाकाल बस से 1.25 करोड़ देकर इंदौर भेजा था। 17 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 5.30 बजे, बस सोनकच्छ स्थित पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर रुकी। मुनीम नितेश सेन फे्रश होने के लिए बस से उतरे। जब वह वापस आए, तो उन्होंने देखा कि पैसों से भरा उनका बैग सीट पर नहीं था। घटना की गंभीरता को देखते हुए, सोनकच्छ थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस ने बस के अंदर और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो अज्ञात आरोपी बैग चुराते हुए दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान धार जिले के धरमपुरी क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई। देवास और धार पुलिस ने धार एसपी मयंक अवस्थी से समन्वय स्थापित कर धरमपुरी में संयुक्त दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी नामदार पिता शहजाद खान 35 वर्ष, निवासी खेरवा जागीर, मनावर, जिला धार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी 1.25 करोड़ की रकम बरामद की, जिसमें 500-500 रुपए के नोटों की कुल 250 गड्डियां थीं। पूछताछ में आरोपी नामदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि इस घटना के लिए उन्होंने महिंद्रा एक्सयुवी -300 कार का इस्तेमाल किया था। आरोपी के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply