Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास मध्य प्रदेश

जिले के किसान भाई गेहूं उपार्जन के लिए 31 मार्च तक कराये पंजीयन

2 min read
Text Size:

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य 05 मई तक किया जायेगा

देवास, :- जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि गेंहू पंजीयन का कार्य जारी
है। प्रदेश सहित जिले में पंजीयन कार्य 31 मार्च तक किया जायेगा। जिले के किसान भाई अपनी सुविधा
अनुसार घर बैठे स्वयं किसान एप, कियोस्क, ई-उपार्जन एप, एम.पी. ऑनलाइन, कॉमन सर्विस
सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, जनपद पंचायत के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। समर्थन मूल्य पर
गेहूँ विक्रय करने के लिए सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि गिरदावरी पोर्टल पर प्रदर्शित रकबा तथा
दस्तावेजों सहित अपना पंजीयन शीघ्र कराये।
     नवीन पंजीयन के समय किसानों का आधार नम्बर, समग्र परिवार आई.डी. तथा स्वयं का मोबाइल
नम्बर, भूमि खाते-खसरा, ऋण पुस्तिका, वनाधिकार पट्टे आदि की प्रति तथा भूमि स्वयं के नाम पर न
होने पर भू स्वामी के साथ निर्धारित प्रारूप में सिकमी/बटाई अनुबंध की प्रति। पंजीयन केन्द्र पर उपलब्ध
कराना होगा।
     शासन के निर्देशानुसार देवास जिले में रबी विपणन मौसम 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन
मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य 15 मार्च से 05 मई 2025 तक किया जायेगा। जिले में गेहूं उपार्जन कार्य में
आने वाली समस्‍याओं के निराकरण के लिए कलेक्‍टर कार्यालय (खाद्य) में जिला स्‍तरीय नियंत्रण
कक्ष स्‍थापित किया गया है। जिला स्‍तरीय नियंत्रण कक्ष का प्रभारी कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी
चेतन वर्मा (मो.न. 98269-44000) बनाया गया है। कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर असीम अली (मो.न.
80852-67793) को सहायक बनाया है।
556 Views
What do you think?

Leave a Reply