आबकारी एक्ट के तहत दो आरोपियों से वाहन सहित 86 हजार की अवैध शराब जप्त

अवैध शराब परिवहन पर की कार्रवाई

अनोखा तीर नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा दिए गए अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत नर्मदापुरम आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत बरखेड़ा से आ रही एक मोटरसाइकिल को संदेह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में स्कूटी से एक थैले में 48 केन बीयर मिली। वाहन चालक ने नाम पूछने पर अपना नाम केवल नवलानी निवासी ग्वालटोली  बताया। मौके पर ही पूरी  कर कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर, जप्त मदिरा एवं वाहन कब्जे में लेकर आरोपी पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत 58 हजार रुपए बताई जा रही है। इसी प्रकार एक पेटी देसी  शराब के साथ परिवहन करते हुए नर्मदापुरम में एक दो पहिया वाहन एवं आरोपी को गिरफ्तार पकड़ा गया है।  उस पर भी आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जप्त किया गया। जप्त शराब एवं वाहन की अनुमानित कीमत 28 हजार 500 रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार, आबकारी आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे, गणपति बोबड़े, भावना यादव, मोहन यादव का योगदान रहा। आबकारी दल ने मुखवीर की  सूचना पर  इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

429 Views

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

Leave a Reply