अज्ञात कारणों के चलते महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने जहरिले पदार्थ का सेेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौैरान महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौैंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका राधा पति मुकेश बघेल उम्र ३९ वर्ष निवासी हिवाला थाना छिपाबड़ है। मृतका ने अपने घर पर दोपहर करीब बारह बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरिले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

356 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!