वार्ड 9 के पार्षद को सीएमओ ने दी एफआईआर की धमकी, विधायक-सांसद भी बेबस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नगर पालिका में जनप्रतिनिधियों पर प्रशासनिक दबाव

हरदा। नगर पालिका सिवनी मालवा में प्रशासनिक तंत्र जनप्रतिनिधियों पर हावी होता जा रहा है। नगर पालिका की सीएमओ शीतल भलावी जनप्रतिनिधियों को शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराने की धमकी दे रही हैं। ताजा मामला गुरूवार दोपहर का है जब वार्ड 9 के पार्षद और राजस्व समिति अध्यक्ष ईश्वरदास जमीदार जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने सीएमओ के कार्यालय गए थे। सीएमओ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी तक दे डाली।

यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले सीएमओ ने वरिष्ठ पत्रकार केके यदुवंशी के खिलाफ भी शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया था। स्थिति यह है कि क्षेत्र के विधायक, सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष भी इस मामले में कुछ नहीं कर पा रहे हैं। नगर पालिका कार्यालय अब एक तनावपूर्ण स्थल बन गया है। सीएमओ का आक्रामक रवैया आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों, दोनों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। पार्षद ईश्वरदास जमीदार ने कहा कि सीएमओ अपने पद का दुरुपयोग कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यही स्थिति रही तो वे पार्षद पद से इस्तीफा दे देंगे।

वही पूरे मामले में नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन ने बताया की मुझे पार्षद से जानकारी मिली है कि नगर पालिका सीएमओं द्वारा उन पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कराने की धमकी दी गई है। पूरे मामले की जांच कर सीएमओं पर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस बारे में जब 

सीएमओ शीतल भलावी से चर्चा करना चाहा तो उनके मोबाइल नंबर पर सम्पर्क ही नहीं हो पाया।

713 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!