बारात लेकर जा रही टवेरा अनियंत्रित होकर पलटी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खंडवा। शहर में बारात लेकर जा रही एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब नेशनल हाईवे पर छैगांवमाखन के पास हुआ। गाड़ी में 11 लोग सवार थे, ड्राइवर सहित 3 लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इंदौर रेफर किया है। बारात पाडल्या गांव (गांधवा) से बरूड़ गांव (भोजाखेड़ी) जा रही थी। 10 किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया। घायल पाडल्या निवासी 16 वर्षीय राज पिता रामदास, 13 वर्षीय राम निवासी खिड़गांव व ड्राइवर नागेश पिता लक्ष्मण पटेल निवासी पाडल्या हैं। ड्राइवर नागेश शराब के नशे में धुत था। अस्पताल पहुंचने पर वह नशे में बरगलाने लगा। टवेरा में लड़कियां भी सवार थी, जिन्हें मामूली खरोंच आई हैं।
कंधे में गंभीर चोट, इंदौर रेफर किया
हादसे में गंभीर रूप से घायल राम और राज को इंदौर के एमवाय अस्पताल के लिए रेफर किया है। दोनों खून से लथपथ थे, टवेरा गाड़ी पर भी खून के निशान लगे मिले। डॉक्टर के मुताबिक, दोनों के हाथ और कंधे पर चोट आई है। कंधे में करीब 3-3 इंच के घाव हैं। चोट रिकवर होना मुश्किल है। घायलों के लिए प्लास्टिक सर्जरी ही विकल्प रहेगा।

Views Today: 2

Total Views: 490

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!