Skip to content
Thursday, 26 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

रीवा बायपास कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

1 min read

भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा-बायपास परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने से न केवल शहर में यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में रीवा-बायपास परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना सर्वोपरि है, जिससे आमजन को इस महत्वपूर्ण परियोजना का शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में एमडी एमपीआरडीसी अविनाश लवानिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

390 Views
390 Views
Share:
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply