Skip to content
Saturday, 10 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के प्रभार में परिवर्तन

1 min read
Text Size:

हरदा : कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के दायित्वों में संशोधन किया है। जारी आदेश अनुसार खिरकिया तहसीलदार राजेन्द्र पंवार को हरदा का तहसीलदार बनाया गया है। श्रीमती लवीना घाघरे को तहसीलदार खिरकिया का दायित्व सौंपा गया है जबकि विजय साहू नायब तहसीलदार सिराली होंगे। इसी तरह वीरेन्द्र उइके को प्रभारी तहसीलदार हंडिया का प्रभार सौंपा गया है जबकि डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिवांगी बघेल को नायब तहसीलदार हंडिया का प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा को राजस्व निरीक्षक वृत्त अबगांवकला सहित नायब तहसीलदार हंडिया का प्रभार सौंपा गया है।

361 Views
What do you think?

Leave a Reply