Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

दिव्यांग बच्चे 7 जनवरी को हवाई जहाज से करेंगे जबलपुर से इंदौर की यात्रा

1 min read
Text Size:

सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग करायेगा इंदौर के पर्यटन स्थलों का भ्रमण

भोपाल : प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर के मार्गदर्शन और आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण डॉ. आर.आर. भोंसले के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों को 7 जनवरी, 2025 को हवाई जहाज द्वारा इंदौर शहर का भ्रमण कराया जायेगा। इस दौरान बच्चे इंदौर के राजवाड़ा, 56 दुकान का पकवान एवं चिड़ियाघर का भ्रमण करेंगे और खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे। हवाई यात्रा में आने-जाने के दौरान इन बच्चों का ध्यान रखने के लिये 2 शिक्षक, 2 अभिभावक और 2 जे.जे.सी. सदस्य साथ में रहेंगे।

न्यायिक एकेडमी जबलपुर में आयोजित दिव्यांग बच्चों की सुरक्षा के लिये आयोजित “संवाद’’ कार्यक्रम में न्यायमूर्ति आनंद पाठक एवं किशोर न्यायालय सचिव की उपस्थिति में दिव्यांग बच्चों ने फ्लाइट द्वारा यात्रा की मंशा जाहिर की थी। उनकी इस इच्छा को पूर्ण करने के लिये सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों को हवाई यात्रा करायी जा रही है।

434 Views
What do you think?

Leave a Reply