Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

गुरु गोविंद सिंह जी पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

1 min read
Text Size:

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र धर्म के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हमें सिखाया कि धर्म, समाज व राष्ट्र के प्रति हमारी पहले जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा दशमेश दरबार साहिब, आनंद नगर में कहीं। उन्होंने गुरुद्वारा में मात्था टेका और अरदास की।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह पर्व न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। गुरु गोविंद सिंह जी की राष्ट्र के प्रति समर्पण की हर जगह चर्चा होती है। उन्हें सिखों के 10वें गुरु के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने धर्म को सशक्त बनाने का काम किया।

468 Views
What do you think?

सचिन गौर

2011 से मार्केटिंग प्रबंधक` के पद कार्यरत है। शिक्षा - बीकॉम, एमकॉम (मैनेजमेंट), पीजीडीएम, एमबीए- निरंतर

All posts by सचिन गौर (815)

Leave a Reply