Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

आईटीआई में रोजगार मेला 9 जनवरी को  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासकीय आईटीआई हरदा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि यह मेला 9 जनवरी को प्रात: 11 बजे से आयोजित होगा। मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रशिक्षुकर्मी, मशीन ऑपरेटर, सेल्स एक्ज्युकेटिव, फिल्ड ऑफिसर, बीमा अभिकर्ता के पदों पर बेरोजगार युवक युवतियों की भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में 5 वी, 8वी, 10वी, 12वी, आईटीआई डिप्लोमा, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण 18 से 30 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते है। जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलोटे ने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा अपने सभी मूल दस्तावेज अंकसूची, निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड व परिचय पत्र की फोटोकॉपी तथा 4 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर मेले का लाभ प्राप्त कर सकते है। मेले में भाग लेने के लिये किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply