वर्षों से बंद पड़े कांजी हाऊस का सीमांकन कराया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, रहटगांव। नगर में स्थित १० वर्षों से बंद पड़े कांजी हाउस का शनिावर को सीमांकन किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कुछ दिनों पहले उक्त समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा था। शनिवार को बजरंग दल की मेहनत रंग लाई, कांजीहाउस का सीमांकन सफलतापूर्वक किया गया। कुछ ही दिनों में बाउंड्री एवं टीन शेड का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। गौरतलब है कि रहटगांव कांजी हाउस वर्षों से बंद पड़ी थी और जीर्ण-शीर्ण हो गई थी, अब सीमांकन के बाद पुन: जिर्णोद्धार हो सकेगा, जिससे क्षेत्र में विचरण करने वाले मवेशियों को यहां रखा जा सकेगा।

517 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!