अज्ञात वाहन की टक्कर से वनरक्षक नारायण पटेल का निधन।

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ऑटो में बैठे तीन और लोग घायल।

सेमरी हरचंद- शमीपस्त ग्राम खांडा देवरी निवासी मोटरसाइकिल पर सवार सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वनरक्षक नारायण पटेल सहित ऑटो में सवार 3 अन्य लोग विगत रात्रि में अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह घटना स्टेट हाईवे 22 ग्राम केवलारी के पास की बताई जा रही है घटना के बाद राहगीरों द्वारा 108 पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया गया। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सोहागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर मोटरसाइकिल पर सवार घायल वनरक्षक नारायण पटेल की मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार तीनों घायलों में से दो की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक अंकित जामोद ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात एक सड़क दुर्घटना में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की बागरा बफर रेंज के सियारखेड़ा बीट के वनरक्षक नारायण पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम खाड़ादेवरी का निधन हो गया है। पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। वहीं अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। स्वर्गीय नारायण पटेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई पटेल एक मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे उनकी मृत्यु के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

697 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!