सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डाली थी
- ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने की कार्रवाई
सिवनी मालवा। डोलरिया ग्राम मिसरोद में नवरात्रि के समय एक युवक के द्वारा मोबाइल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने वाली पोस्ट डाली थी पोस्ट से नाराज नागरिकों ने एकजुट होकर थाने में शिकायत की गई थी शिकायत के बाद डोलरिया थाना प्रभारी खुमान सिंह पटेल पुलिस बल के साथ ग्राम मिसरोद पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की पोस्ट डालने वाले युवक पर मामला दर्ज होना चाहिए थाने में सैकड़ो की संख्या में नागरिक पहुंच गए और मामला दर्ज करने की बात कही थाना प्रभारी खुमान सिंह पटेल ने मामला दर्ज कर जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया वहीं ग्रामीणों ने शिकायत की मिसरोद बस स्टैंड पर सरकारी जगह पर इसकी दुकान है उसे भी हटाया जाए प्रशासन के द्वारा नोटिस देने के बाद भी आरोपी ने दुकान नहीं हटाई जिसे प्रशासन ने रविवार को डोलरिया तहसीलदार थाना प्रभारी सहित अधिकारियों ने मौके पर जाकर जेसीबी से दुकान हटा दी गई।
यह है मामला
ग्रामीणो ने सोशल मीडिया पर आरोपी क द्वारा डाली गई पोस्ट को धर्म विरोधी बताया सोशल मीडिया पर पोस्ट, पर ग्रामीण नाराज हो गए नवरात्र हिंदू धर्म में आस्था का पर्व मनाया जाता है माँ के रूप में पूजा जाता है। ऐसे समय में गांव के युवाओं ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट डाली,जिसमें हिंदू धर्म और आस्थाओं के खिलाफ है पोस्ट के बाद जिला पंचायत सदस्य ,सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में नागरिक थाने पहुंचे थे। सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया उसे भी हटाया जाए कहने लगे जिसको देखते हुए प्रशासन ने रविवार को दुकान में बुलडोजर चला दिया।
इनका कहना।
ग्रामीणों की शिकायत थी कि पोस्ट से हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है ग्रामीणों ने शिकायत की गई थी कि प्रशासन के द्वारा सरकारी जमीन पर आरोपी की दुकान बनी हुई है उसे हटाया जाए शिकायत के बाद प्रशासन ने हटा दी।
Views Today: 4
Total Views: 526

