Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

जंगल मे फैला करंट, तेन्दुआ समेत ग्रामीण की मौत

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, भोपाल। शहडोल जिले के दक्षिण वन मंडल के गोहपारू रेंज से आज सुबह एक दर्दनाक हादसे ने वन महकमे में हड़कम्प मचा दिया खबर मिलते ही वन अधिकारी और कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया तो उनके पैरों के नीचे से ज़मीन खसक गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोहपारू रेंज की चुहरी सर्किल के कोडार बीट में जंगली सूअर के शिकार के लिए जंगल मे जीआई तार से करेंट फैलाया गया था जिसकी चपेट में आने से एक तेंदुए कि मौत हो गयी। वही जंगल में पिहरी बीनने गए कुदरी गाँव निवासी कमलेश बैगा भी इसकी चपेट में आगया जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। तेंदुआ और कमलेश बैगा के शव आस पास ही पड़े थे। ग्रामीणों ने जब देखा तो पुलिस समेत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम फोरेंसिक टीम मौजूद ने पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी थी। दक्षिण वन मंडल की डीएफओ श्रद्धा पन्द्रे ने बताया कि शिकार के लिए जंगल मे करंट फैलाया गया था जिसमे एक तेंदुआ ओर ग्रामीण के झुलस जाने से मौत हो गई है। तेंदुए के पोस्ट मार्टम के लिए डाक्टरों की टीम बुलाई जाकर पोस्टमार्टम करने और अधिकारियों के समक्ष अग्नि देने की तैय्यारी कर ली है। आरोपी की तलाश के लिए डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है जिससे जल्द से जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। वन्ही मृतक कमलेश बैगा के शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

946 Views
What do you think?

Leave a Reply