नपा का स्व-सहायता समूह सम्मेलन: रक्षाबंधन कार्यक्रम में सीएम के प्रसारण को सुना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सिवनी मालवा:-नगर पालिका परिषद ने शनिवार को प्रदेश के विजयपुर जिला श्योपुर में आयोजित स्व सहायता समूह का सम्मेलन के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण को देखा, सुना गया। शनिवार की दोपहर 3 बजे नगर पालिका सभागार में आयोजन किया गया था। जिसमें सीएम मोहन यादव के भाषण के सीधे प्रसारण को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना गया। शनिवार के कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए और गैस सिलेंडर के लिए 450 रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किये गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत माह अप्रैल, मई ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत जुलाई की राशि डाली गई।

सभी का नगर पालिका उपाध्यक्ष स्वाति गौर, सभापति पार्षद दीपक बाथव ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका पार्षद दीपक बाथव ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़ी महिलाओं तक पहुंचाने के लिए परिषद संकल्पित है। महिला सशक्तिकरण के माध्यम से राज्य सरकार योजनाबद्ध कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 12 पार्षद सुनीता सूर्यवंशी, वार्ड क्रमांक 13 पार्षद किरण राठौर, वार्ड क्रमांक 14 पार्षद दीपक बाथव नगर पालिका प्रभारी सीएमओ अमर सिंह उइके सहित वार्ड  की महिलाएं एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

235 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!