लापरवाही ठेकेदार की: और ग्रामीण हो रहे परेशान।

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दलदल बनी सड़क जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान।

सेमरी हरचंद:-जल जीवन मिशन अंतर्गत पाइपलाइन डालने बीच सड़क पर खोदी गई नालिया अभी तक पूरी तरह नहीं भरपाई हैं और मेन पाइप लाइन मैं कनेक्शन के लिए जगह जगह गड्ढे खोदे जा रहे हैं जिनका कार्य 15 दिन में भी पूरा नहीं हो पाया है। बात करें ग्राम जमुनिया के वार्ड क्रमांक 13 की यहां चौराहे पर नल जल योजना का कार्य कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा करीबन 3 फीट गहरे और 3 फीट चौड़े 5.6 गड्ढे रोड के बिल्कुल बीचों-बीच किये गए है जिनमें से कुछ गधों को मिट्टी डालकर पूर दिया है तो कुछ गड्ढे अभी खुद ही पड़े हैं जिनमें पानी भरा रहा है। जो रात के अंधेरे में लोगों को दिखाई नहीं देते गड्ढे के आसपास बैरिकेट्स भी नहीं लगाए गए हैं जिससे लोगों को गड्ढा दिखाई नहीं देता जिसके कारण यहां से निकलने वाले ग्रामीणों ने इस रोड से आना जाना ही बंद कर दिया है। क्योंकि कई बार ग्रामीण मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में गिर जाते हैं यहां से स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे भी निकलते हैं लेकिन इसकी किसी को भी कोई परवाह नहीं है। ठेकेदार द्वारा कार्य में इतनी लापरवाही की जा रही है कि इनके द्वारा खोदी गई नालियों के कारण सड़कों पर जगह-जगह कीचड़ हो रहा है और कई सड़क दलदल में तब्दील हो रही है। अब बरसात के मौसम में ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा किए गए गड्ढे लोगों की परेशानियों का कारण बने हुऐ है जानकारी के मुताबिक कोई पाइपलाइन लीकेज थी जिसे ठीक करने यह गड्ढे खोदे गए थे लेकिन इन्हें 15 दिन बाद भी नहीं भरा गया। आखिर पीएचई विभाग द्वारा  कार्य में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों  पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है यह सोचने वाली बात है। ग्राम पंचायत में बात करने पर पंचायत के रोजगार सहायक ने बताया कि ठेकेदार से इन गड्ढों को भरने का हम रोज कहते हैं परंतु वह करते ही नहीं।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

error: Content is protected !!